APNO KO TO IS DUNIYAA MAIN LYRICS (अपनों को तो इस दुनिया में लिरिक्स)

 अपनों को तो इस दुनिया में, सब प्यार करते है,

दुश्मन को भी प्यार करना, मसीहा सिखाते हैं।

 

1. एक गाल पर जो मारे तमाचा, दूजा गाल भी देना,
ले जाये कोई एक मील जबरन, दो मील तू साथ जाना,
अपनों को तो अपना सब कुछ सब लोग देते है,
गैरों पर भी सब कुछ लुटाना मसीहा सिखाते हैं।

2. अपनों से जैसा वैसा ही अपने, पड़ोसी से प्यार करो,
यीशु मरा तेरे पापों के खातिर, यह विश्वास करो,
अपनो पर तो लोग यहां पर ऐतबार करते है,
गैरों पर भी ऐतबार करना, मसीहा सिखाते हैं।

3. जो दे तुमको कांटे उसका दामन फूलों से भर दो,
यीशु ने तुमको माफ किया तुम भी सबको माफ कर दो,
अपनों को तो गुनाहों की माफी सब लोग देते है,
दुश्मन को भी माफ करना, मसीहा सिखाते है

Comments

Popular posts from this blog

MAINU AENI BUDDH TU DE KHUDA LYRICS ( मैंनू ऐनी बुद्ध तू दे ख़ुदा लिरिक्स )

Yhowa Mera Badshah Lyrics (यहोवा मेरा बादशाह लिरिक्स )

MUJHE CHOOLE CHOOLE CHOOLE TU LYRICS ( मुझे छूले छूले छूले तू लिरिक्स )